फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   internship programme for Students by NIT Hamirpur

NIT Hamirpur: नौकरी से पहले तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगे विद्यार्थी, करवाया जाएगा इंटर्नशिप प्रोग्राम

Wed, 01 Jun 2022 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर का प्रशिक्षण और नियुक्ति विभाग इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर में देशभर के बारह विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इंटर्नशिप करेंगे।

विज्ञापन
internship programme for Students by NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर

विस्तार

तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी नौकरी से पूर्व सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और रसायन विज्ञान समेत अन्य विभिन्न विभागों की बारीकियों को जानेंगे और इन क्षेत्रों में दक्ष बनेंगे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) हमीरपुर का प्रशिक्षण और नियुक्ति विभाग इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर में देशभर के बारह विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इंटर्नशिप करेंगे। एनआईटी प्रशासन ने इंटर्नशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। चयनित विद्यार्थी यहां दो माह से लेकर छह माह तक अल्प अवधि प्रशिक्षण कोर्स में दाखिला लेंगे।

विज्ञापन


दो माह के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय विद्यार्थियों से ऑन कैंपस के लिए 8,000 रुपये और ऑफ कैंपस माध्यम से प्रशिक्षण के लिए 2,000 रुपये शुल्क, जबकि छह माह तक के इंटर्नशिप प्रोग्राम में विद्यार्थियों से 20,000 रुपये ऑन कैंपस और 6,000 रुपये ऑफ कैंपस शुल्क वसूला जाएगा। 
विज्ञापन


इसी तरह दो माह के इंटर्नशिप कोर्स में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों से 500 डॉलर ऑन कैंपस और 100 डालर ऑफ कैंपस, जबकि छह माह के ऑन कैंपस के लिए 1,000 डॉलर और ऑफ कैंपस के लिए 300 डॉलर शुल्क वसूला जाएगा। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को संबंधित विभागों के एचओडी से संपर्क करना होगा। एमओयू हस्ताक्षरित संस्थानों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप शुल्क में पचास फीसदी की छूट मिलेगी, अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों से पूरा शुल्क वसूला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थानों के विद्यार्थियों का हुआ चयन
एनआईटी त्रिची के विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पीआईईएमआर इंदौर और जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय सुंदरनगर के विद्यार्थी सिविल इंजीनियरिंग, आईआईएसईआर तरुपति आंध्र प्रदेश के विद्यार्थी फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस में, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पंजाब और एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तमिलनाडु के विद्यार्थी केमिस्ट्री में, एमआईटी विवि नोयडा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में, वीरमाता जीजावाई टेक्नोलॉजिक्ल इंस्टीट्यूट मुंबई के विद्यार्थी मैथ एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में प्रशिक्षण हासिल करेंगे।


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर का प्रशिक्षण और नियुक्ति विभाग इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर में देशभर के बारह विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इंटर्नशिप करेंगे। - प्रो. एचएम सूर्यवंशी, निदेशक, एनआईटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed