फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international Shivaratri festival at small Kashi Mandi

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए छोटी काशी तैयार

Wed, 18 Feb 2015 12:07 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
international Shivaratri festival at small Kashi Mandi

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के देव समागम के लिए छोटी काशी मंडी तैयार है। देव समागम के लिए करीब सवा सौ देवी-देवता मंडी पहुंच चुके हैं। एक साल बाद देवताओं के आगमन व वाद्य यंत्रों की धुन से मंडी भक्तिमयी माहौल से सराबोर हो उठी है। बुधवार दोपहर ढाई बजे राज देवता माधो राय की जलेब शाही अंदाज में निकलेगी।

विज्ञापन


इसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। जलेब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिरकत करेंगे। महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। सात दिवसीय महोत्सव के लिए मंगलवार शाम तक 123 देवी-देवता अपने देवलुओं के साथ मंडी पहुंचे हैं। मेला कमेटी की ओर से 215 देवी-देवताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन


राज देवता माधोराय व मंडी के अराध्य देव बाबा भूतनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद देवता अपने ठहरने वाले स्थानों पर पहुंचे। देव रथों के साथ देवलू पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते गाते हुए मंडी पधारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

international Shivaratri festival at small Kashi Mandi

बुधवार दोपहर ढाई बजे उपायुक्त कार्यालय से राज देवता माधो राय की पालकी के साथ जलेब शुरू होगी। जलेब पड्डल तक जाएगी। जहां पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार चुनिंदा देवी-देवता ही शिरकत करेंगे। जलेब शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों को मेला कमेटी की तरफ से पगड़ी पहनाई जाएगी।

सात दिन तक देवी-देवता मंडी में रुकेंगे। देव रथों पर सोने व चांदी से बने मोहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि शिवरात्रि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed