{"_id":"6852677f7418e0b3d203425a","slug":"international-pro-boxing-championship-on-22nd-june-at-shimla-ridge-the-power-of-punch-will-be-seen-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला के रिज पर इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप 22 जून को, पंच का दिखेगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला के रिज पर इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप 22 जून को, पंच का दिखेगा दम
Wed, 18 Jun 2025 12:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:45 PM IST
सार
शिमला के रिज मैदान पर 22 जून को इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके आशीष चौधरी और रोहड़ू की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मीनाक्षी ठाकुर जैसे दिग्गज रिंग में उतरेंगे।
विज्ञापन
मुक्केबाजी(सांकेतिक)
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर 22 जून को इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके आशीष चौधरी और रोहड़ू की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मीनाक्षी ठाकुर जैसे दिग्गज रिंग में उतरेंगे। इनके अलावा रशिया, उज्बेकिस्तान, तंजानिया, कजाकि्स्तान और साउथ कोरिया के दिग्गज मुक्केबाज भी इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भाग लेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संघ के प्रदेश महासचिव यदुपति ठाकुर ने यह जानकारी दी है। स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में साल 2023 से इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशीप आयोजित की जा रही है। नशा छोड़ो खेल खेलों के तहत करवाई जा रही यह प्रतियोगिता 22 जून की शाम चार बजे से रोमांचक प्रतियोगिता शुरु होगी। यह रात दस बजे तक चलेगी। प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचली और पंजाबी लोक कला की छटा को यहां पेश किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल लोगों का मनोरंजन करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे, विशेष अतिथि के रुप में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह शामिल होगी। जबकि शाम के समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन