फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Older Persons Day: Shyam Saran Negi, the country's first voter honored

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को किया सम्मानित

Sat, 01 Oct 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

एसडीएम ने कहा कि श्याम सरण नेगी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 106 वर्ष की आयु में भी आगामी चुनावों में मतदान के प्रति इनकी उत्सुकता इसका प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है। 

विज्ञापन
International Older Persons Day: Shyam Saran Negi, the country's first voter honored
देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने अंग वस्त्र और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने उनके आवास पर जाकर भेंट की। एसडीएम ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से श्याम सरण नेगी को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि श्याम सरण नेगी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 106 वर्ष की आयु में भी आगामी चुनावों में मतदान के प्रति इनकी उत्सुकता इसका प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है। कहा कि वृद्धजनों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए अपने जोश एवं समर्पण से देश के युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और देश में प्रौद्योगिकी के विकास के साक्षी हैं।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्र के प्रति लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों की शक्ति, सामर्थ्य और दृढ़ निश्चय का अभिनंदन किया है। वरिष्ठ नागरिकों (80 आयु वर्ग) और दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत और अधिक निशक्तता) की मतदान में अधिकतम भागीदारी के लिए व्हील चेयर, रैंप, स्वयंसेवकों, आने-जाने के लिए निशुल्क परिवहन, कतार रहित मतदान जैसी कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है। फार्म 12 भरकर घर बैठे मतदान करने की भी व्यवस्था की है। हेल्पएज इंडिया ग्रुप के किन्नौर कार्यालय ने भी श्याम सरण को अंगवस्त्र भेंट किया। अधीक्षक निर्वाचन जीआर सक्सेना और नायब तहसीलदार इंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक से अधिक मतदान करें युवा : नेगी
श्याम सरण नेगी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा-युवाओं को मतदान का अधिकार दिया है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि सही उम्मीदवार चुनने में अपनी भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed