फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Masters Athletics Championships, Himachal's three master athletes won eight medals in Malaysia

अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हिमाचल के तीन मास्टर एथलीटों ने मलयेशिया में जीते आठ पदक

Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh ब्यूरो/संवाद, शिमला/हमीरपुर
ब्यूरो/संवाद, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
सार

तीन और चार दिसंबर को कुआलालंपुर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। द्वारिका ठाकुर ने तीन, राजकुमार ने दो कांस्य और सुरेंद्र ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
International Masters Athletics Championships, Himachal's three master athletes won eight medals in Malaysia
तीन मास्टर एथलीटों ने मलयेशिया में जीते आठ पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के तीन मास्टर एथलीटों ने मलयेशिया में आठ पदक जीते हैं। तीन और चार दिसंबर को कुआलालंपुर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। द्वारिका ठाकुर ने तीन, राजकुमार ने दो कांस्य और सुरेंद्र ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। तीनों 2023 में पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मास्टर्स एथलीट द्वारिका ठाकुर ने 200 मीटर, 400 मीटर और 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। सुरेंद्र सिंह ने 3000 मीटर में रजत व 800 और 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता। राजकुमार राणा ने 1500 और 3000 मीटर स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के अध्यक्ष रिपुदमन कौशिक ने बताया की कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मास्टर्स खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


विजेता एथलीट सात दिसंबर को भारत लौटेंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में होने वाली 43वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कौशिक ने बताया कि साल्ट लेक स्टेडियम कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह एथलीट हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व भी करेंगे। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के सचिव भीष्म चौहान ने बताया कि मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया (हिमाचल प्रदेश) एकमात्र फेडरेशन है जो मान्यता प्राप्त है। 30 से अधिक आयु के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed