{"_id":"65d45691e31e8b5ad1023f9f","slug":"international-mandi-shivratri-mahotsav-auditions-will-be-held-from-26th-february-to-2nd-march-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव: 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे ऑडिशन, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव: 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे ऑडिशन, शेड्यूल जारी
Tue, 20 Feb 2024 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:56 PM IST
सार
ऑडिशन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी के टेनिस हॉल पड्डल में सुबह 10.30 बजे से होंगे। यह जानकारी सांस्कृतिक उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने दी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑडिशन 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे। ऑडिशन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी के टेनिस हॉल पड्डल में सुबह 10.30 बजे से होंगे। यह जानकारी सांस्कृतिक उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने दी। मंडी जिले के कलाकारों के ऑडिशन तीन दिन 26 से 28 फरवरी तक होंगे। प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन 29 फरवरी और एक मार्च को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
26 को मंडी सदर, कोटली, पधर और धर्मपुर, 27 फरवरी को सुंदरनगर, बल्ह, बालीचौकी और जोगिंद्रनगर, 28 फरवरी को करसोग, गोहर, थुनाग और सरकाघाट उपमंडलों से आए कलाकारों के ऑडिशन होंगे। वहीं, 29 को चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर और 1 मार्च को कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, सिरमौर व सोलन के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन में गायकी में मंडी और प्रदेश के अन्य जिलों से क्रमशः प्रथम तीन रैंक प्राप्त करने वालों और नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को बिना ऑडिशन के सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन