फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Mandi Shivratri Fair From Saturday.

अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेले की तैयारियां पूरी, सीएम वीरभद्र करेंगे शुभारंभ

Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
International Mandi Shivratri Fair From Saturday.

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के देव महाकुंभ का शंखनाद हो गया है। शनिवार को राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में जलेब निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद सीएम पड्डल ग्राउंड में शिवरात्रि मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


देव माधोराय के दरबार से पड्डल ग्राउंड तक निकलने वाली जलेब में माधोराय की पालकी के आगे और पीछे चुनिंदा देवी-देवताओं के रथ शामिल होंगे। जनपद के बड़ादेव कमरूनाग के वीरवार को मंडी पहुंचने के बाद अन्य देवी-देवताओं के आने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवलुओं के साथ देवी-देवता मंडी पहुंचे। देवताओं के आगमन से मंडी शहर वाद्य यंत्रों से गूंज उठा। देव मिलन से मंडी शहर आस्था और भक्ति के माहौल से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मेला कमेटी ने शिवरात्रि महोत्सव के लिए 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा है। शनिवार को शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर दो बजे माधोराय दरबार से शाही अंदाज से जलेब शुरू होगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देव माधोराय और बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलेब में शामिल होंगे। जलेब से पहले उपायुक्त कार्यालय परिसर में अतिथियों को मेला कमेटी की ओर से पगड़ी पहनाई जाएगी।


शहनाई, ढोल-नगाड़ों की धुन पर राजदेवता माधोराय की अगुवाई में जलेब पड्डल ग्राउंड पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेले का विधिवत आगाज करेंगे। शोभायात्रा में सबसे पहले पुलिस की घुड़सवारी, पुलिस जवानों, होमगार्ड बैंड मार्चपास्ट करते हुए चलेंगे। इसके बाद राजदेवता माधोराय की पालकी के साथ एक दर्जन से अधिक देवरथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और देवलुओं के साथ चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed