फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra 2023: Bhagwan Narsingh Jaleb and Devlu dance

Kullu Dussehra: शाही अंदाज में निकली नरसिंह भगवान की अंतिम जलेब, झूमे सैकड़ों देवलू

Sun, 29 Oct 2023 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 07:14 PM IST
सार

देवलुओं में भगवान नरसिंह की जलेब को लेकर काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि जलेब से नरसिंह भगवान ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधते हैं।

विज्ञापन
International Kullu Dussehra 2023: Bhagwan Narsingh Jaleb and Devlu dance
नरसिंह भगवान की जलेब। - फोटो : संवाद

विस्तार

ढालपुर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन नरसिंह भगवान की अंतिम जलेब निकली। पांचवीं जलेब में नौ देवता भी लाव-लश्कर के साथ शामिल हुए। मोहल्ला के बाद निकलने वाली जलेब में देवताओं के साथ देवलू भी ढोल-नगाड़ाें की थाप पर खूब झूमे। परंपरा के तहत भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। नरसिंह भगवान की कटार और ढाल को पकड़कर महेश्वर सिंह पालकी में बैठे।

विज्ञापन


वे बाकी देवताओं के साथ पालकी के साथ-साथ चले। जलेब का यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मोहल्ला के चलते रविवार को काफी अधिक भीड़ रही। मोहल्ला के बाद शाम करीब 4:45 बजे जैसे ही जलेब का सिलसिला शुरू हुआ तो लोग राजा की चानणी के पास जुटना शुरू हो गए। जलेब का लाव-लश्कर राजा की चानणी से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, कॉलेज चौक के समीप, पुराना स्टेट बैंक पार्क के पीछे से, रथ मैदान होते हुए वापिस राजा की चानणी के पास ही समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान देवलुओं में भगवान नरसिंह की जलेब को लेकर काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि जलेब से नरसिंह भगवान ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधते हैं। नरसिंह भगवान बाधाओं को दूर रखते हैं। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि रविवार को दशहरा उत्सव में अंतिम जलेब निकाली गई। सोमवार को लंका दहन की परंपरा के साथ सात दिवसीय दशहरा का समापन होगा। लंका दहन के भगवान रघुनाथ लाव-लश्कर के साथ सुल्तानपुर स्थित स्थायी शिविर में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed