फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international kullu dussehra 2022 bhagwan narsingh jaleb in kullu

कुल्लू दशहरा: भगवान नरसिंह की जलेब में जमकर झूमे देवलू

Sun, 09 Oct 2022 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Oct 2022 06:58 PM IST
सार

सोने-चांदी के मुख मोहरों के साथ सजे देवी-देवता के देवरथ से जलेब आकर्षण का केंद्र बनी। इस अलौलिक नजारे को कई देशी-विदेशी सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन
international kullu dussehra 2022 bhagwan narsingh jaleb in kullu
भगवान नरसिंह की भव्य जलेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन रविवार को भगवान नरसिंह की भव्य जलेब निकली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर जलेब में सैकड़ों लोग देवता के साथ झूमे। ढालपुर में दशहरा मैदान में राजा की चाननी से शुरू हुई जलेब यात्रा उपायुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, कलाकेंद्र और ढालपुर चौक होकर शाही अंदाज में आगे बढ़ी। सोने-चांदी के मुख मोहरों के साथ सजे देवी-देवता के देवरथ से जलेब का नजारा आकर्षण का केंद्र बनी।

विज्ञापन


नरसिंह की जलेब में जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी के देवताओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़े, करनाल, नरसिंगों वऔर शहनाई की स्वरलहरियों के बीच देव रथों के साथ सैकड़ों देवलू नाचे। सबसे आगे भगवान नरसिंह की घोड़ी, पीछे देवता और साथ में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार थे। करीब एक किलोमीटर की परिधि तक निकली जलेब यात्रा में देवता खुडीजल, ब्यास ऋषि, कोट भझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग दौर दशहरा में पहली बार रथ में पहुंचे बिशलू नाग और उनके सैकड़ों देवलुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अलौलिक नजारे को कई देशी-विदेशी सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया। दशहरा उत्सव की अंतिम जलेब दशहरा उत्सव के छठे दिन मोहल्ला के बाद निकलेगी। कारदार शेर सिंह ठाकुर, कारदार भागे राम राणा ने कहा कि देवता हर साल दशहरा में भगवान नरसिंह के जलेब में शामिल होते हैं। मान्यता है कि भगवान नरसिंह की जलेब रक्षा सूत्र बांधती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed