फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international kullu dussehra 2018 and govt employees in service for devi devtas

कुल्लू दशहरा: छुट्टी लेकर देवताओं की चाकरी में जुटे सरकारी कर्मचारी

Tue, 23 Oct 2018 11:53 AM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 23 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
international kullu dussehra 2018 and govt employees in service for devi devtas

देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे देवी देवताओं की चाकरी के लिए कई सरकारी कर्मचारियों ने छुट्टी ले रखी है। घर परिवार छोड़कर ये कर्मचारी इन दिनों देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पहुंचे हुए हैं। देव नियमों से बंधे हरियानों को देवता के पास अपनी उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है। ऐसा न करने पर जुर्माने का प्रावधान है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को देव समाज से भी बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन


कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार 264 देवी देवताओं के रथ पहुंचे हैं। देवता के साथ उनके हरियान क्षेत्रों के लोगों की उपस्थिति बेहद जरूरी है। दशहरा उत्सव के मौके पर मंदिर व देवता कमेटी के कड़े नियम बनाए होते हैं, जिससे सभी हरियानों व कारकूनों को इसकी जानकारी दी जाती है। कारकून और हरियान नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ मंदिर कमेटी जुर्माने के साथ कई तरह के प्रतिबंध लगा सकती है। वहीं, देवी देवता के प्रकोप की भी मान्यता है।
विज्ञापन


दशहरा उत्सव के मौके पर देवी देवताओं के साथ कारकूनों, हरियानों व देवलुओं की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जाती है। इसके लिए सरकारी कर्मचारी छुट्टी लेकर हाजिरी भरते हैं। देवता कोट पझारी के कारदार भागे राम राणा ने कहा कि देव परंपरा का निर्वहन सर्वोपरि है। जिला के देवी देवताओं की कमेटियों ने इसके लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं, जिसका हरियान क्षेत्र के लोगों को सच्चे मन से पालन करना पड़ता है। ऐसा न करने पर जुर्माने के साथ प्रतिबंध का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को दी जाए छुट्टी

international kullu dussehra 2018 and govt employees in service for devi devtas

देवी देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा में शिरकत कर रहे देवी-देवताओं के हरियान, कारकून कुल्लू जिला के अलावा दूसरे जिला में सेवारत कर्मचारी भी शामिल हैं। जिला कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव पर कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेना मजबूरी है। सरकार को दशहरा के मौके पर देव चाकरी में शामिल कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की जानी चाहिए।  

एक दर्जन से अधिक कारदार सरकारी कर्मचारी
जिला कुल्लू में एक दर्जन से अधिक कारदार सरकारी कर्मचारी हैं। शिक्षक व राजस्व विभाग में सेवारत इन कारदारों की देव समाज में सबसे अहम भूमिका है। लेकिन सात दिनों तक दशहरा पर्व के चलते इन लोगों को भी अवकाश लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed