{"_id":"633ef4207038ea55214987cc","slug":"international-dussehra-festival-mahanati-of-8-000-women-will-be-held-at-rath-maidan-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: कुल्लू के रथ मैदान में होगी 8,000 महिलाओं की महानाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: कुल्लू के रथ मैदान में होगी 8,000 महिलाओं की महानाटी
Thu, 06 Oct 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:00 PM IST
सार
रथयात्रा में महिलाएं कुल्लवी पट्टू और धाठू लगाकर आएंगी। वाद्ययंत्रों की थाप पर ये महिलाएं नाटी डालेंगी। महानाटी के लिए चुनाव आयोग सदस्य भी कुल्लू में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
महानाटी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को ढालपुर के रथ मैदान में 8,000 महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजकर महानाटी(लोक नृत्य एवं गायन) डालेंगी। इस दौरान इन महिलाओं की ओर से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने, नशा मुक्ति और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। रथयात्रा में महिलाएं कुल्लवी पट्टू और धाठू लगाकर आएंगी। वाद्ययंत्रों की थाप पर ये महिलाएं नाटी डालेंगी। महानाटी के लिए चुनाव आयोग सदस्य भी कुल्लू में मौजूद रहेंगे। महिलाओं के हाथों में स्लोगन भी रहेंगे। कुल्लवी बोली में इन स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
महानाटी के तीन सर्कल बनाए जाएंगे। एक सर्किल में चुनाव में मतदाता जागरूकता के संबंध में संदेश दिया जाना है। दूसरा नशा मुक्त कुल्लू हमारा संकल्प का संदेश, जबकि तीसरे सर्कल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश महिलाओं के की ओर से दिया जाएगा। महानाटी को सफल बनाने के लिए दो सौ स्वयंसेवी भी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता पर जोर दिया जाएगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि महानाटी की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन