{"_id":"62a48941dd37002a29169e5e","slug":"international-booker-prize-winner-geetanjali-shree-will-attend-sahitya-utsav-shimla-from-16-to-18-june-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahitya Utsav Shimla: देश का सबसे बड़ा साहित्यिक उत्सव शिमला में, बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahitya Utsav Shimla: देश का सबसे बड़ा साहित्यिक उत्सव शिमला में, बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री आएंगी
Sat, 11 Jun 2022 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:58 PM IST
सार
साहित्यिक उत्सव का उद्घाटन सत्र 16 जून सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के मुख्य सभागार में होगा।
विज्ञापन
गीतांजलि श्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में 16 से 18 जून तक देश के सबसे बड़े साहित्यिक उत्सव का आयोजन होगा। इसमें इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री समेत देश व 15 देशों के 450 साहित्यकार जुटेंगे। नामी हस्तियां सोनल मान सिंह, गुलजार, किरण बेदी, लिंडा हेस, मीनाक्षी लेखी, दीप्ति नवल सहित कई प्रसिद्ध साहित्यकार आएंगे। साहित्यिक अकादमी और हिमाचल प्रदेश कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन होगा।
विज्ञापन
साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के श्रीनिवासराव ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में साहित्यिक उत्सव का उद्घाटन सत्र 16 जून सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के मुख्य सभागार में होगा। इसमें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी आएंगे। शहर में आयोजित 64 कार्यक्रमों में 60 भाषाओं का प्रतिनिधित्व लेखक, फिल्मकार, साहित्यकार करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘उन्मेष-अभिव्यक्ति का उत्सव’ विषय पर ये अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
इस उत्सव में परिचर्चा, प्रस्तुति, कहानी और कविता पाठ में विविध विषयों पर विचार विमर्श होगा। साहित्य और सिनेमा, विश्व की कालजयी कृतियां और भारतीय लेखन, आदिवासी लेखन, मीडिया और साहित्य, भक्ति साहित्य और अनुवाद के माध्यम से सांस्कृतिक एकता पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सोनल मान सिंह भरत नाट्यम, पी. जयशंकर सिंह ताल वाद्य कचेरी का वादन, नाथू लाल सोलंकी नगाड़ा वादन और मसूद फारूकी की दास्तानगोई ‘दास्तान-ए-कर्ण’ की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगे। प्रदेश के लेखक और साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ, एसआर हरनोट, प्रत्यूष गुलेरी, लीलाधर जगूड़ी, अरुण कमल, विष्णुदत्त राकेश सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन