{"_id":"6718b3f0b134939a900132ec","slug":"inter-college-kabaddi-men-s-competition-starts-in-jwalaji-900-players-from-77-teams-will-show-their-strength-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालाजी में अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शुरू, 77 टीमों के 900 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालाजी में अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शुरू, 77 टीमों के 900 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Wed, 23 Oct 2024 01:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:59 PM IST
सार
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन
विधायक संजय रत्न ने अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने किया। कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों की ओर से विधायक संजय रत्न का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दाैरान विधायक संजय रत्न को कॉलेज स्टाफ व प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल, पार्षद व कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा। विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें लगभग 80 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर ज्वालामुखी में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने बताया कि अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में 77 टीमों के 900 प्रतिभागी व 100 प्रभारी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता 26 अक्तूबर तक चलेगी। समापन समारोह में डीसी कांगड़ा हेमराज वैरवा मुख्यातिथि रहेंगे। चार दिनों में लगभग 70 मैच खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया है कि नशे से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन में स्थान दें और समाज को सही दिशा में लेकर जाएं।
विज्ञापन