{"_id":"5d5b5367bc7a4b88c18f6adad0c544a9","slug":"inter-college-games-started-at-palampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में शुरू हुई 22वीं इंटर कॉलेज गेम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में शुरू हुई 22वीं इंटर कॉलेज गेम्स
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 22वीं अंतर महाविद्यालय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका शुभारंभ कुलपति डा. केके कटोच ने किया। पहले दिन हुए बास्केटबाल मुकाबले में कृषि महाविद्यालय के बेसिक साइंस और होमसाइंस ने वेटरनरी कॉलेज को हराया।
विज्ञापन
लड़कियों के बास्केटबाल मैच में कृषि महाविद्यालय ने वेटरनरी कॉलेज को हराया। डा. कटोच ने कहा कि खेलें आपसी समन्वय और भाईचारे को प्रोत्साहित करती हैं। अच्छे शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य से ही विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को छू पाते हैं।
विज्ञापन
इसलिए अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद को अपने दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाया जाना चाहिए। इस दौरान छात्र कल्याण अधिकारी डा. एसएस कंवर ने 22 से 28 अगस्त तक चलने वाली अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंन कहा कि इन प्रतियोगिताओं में बास्केटबाल, चेस, टेबल टेनिस, वॉलीबाल समेत छह प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इसमें विवि के चारों महाविद्यालयों की लगभग 44 टीमें भाग ले रही हैं।