फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inter college athletic meet in dharamshala

सिंथेटिक ट्रैक पर एथलेटिक मीट में ऐसे दौड़े एथलीट, टूट गए कई रिकॉर्ड

Thu, 30 Nov 2017 02:15 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 30 Nov 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
inter college athletic meet in dharamshala

सिंथेटिक ट्रैक पर संपन्न हुई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 43वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट में चार नए रिकॉर्ड बने हैं। पुराने रिकार्डों को तोड़कर वर्तमान एथलीटों ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। धर्मशाला कॉलेज में बीए फाइनल की हिना ने 10000 मीटर की लंबी दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


हिना ने यह दौड़ 36 मिनट 59 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकॉर्ड 38 मिनट पांच सेकंड था। दूसरा रिकॉर्ड हिना ने 5000 मीटर दौड़ में बनाया। हिना ने यह दौड़ 17 मिनट 47 सेकंड में पूर कर नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


इसके अलावा 5000 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर कॉलेज के सावन कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सावन ने यह दौड़ 14 मिनट 59 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकॉर्ड 15 मिनट 44 सेकंड था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ में ऊना कॉलेज के अंकेश चौधरी ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। अंकेश ने 800 मीटर दौड़ एक मिनट 57 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकॉर्ड एक मिनट 58 सेकंड था। रिले दौड़ में भी इस बार पुराना रिकार्ड टूटा है।


1600 मीटर की रिले दौड़ में ऊना के अंकेश चौधरी, अंकित कौशल, ऋतिक शर्मा और आयुष शर्मा ने तीन मिनट 27 सेकंड में पूरी की, जबकि पुराना रिकार्ड तीन मिनट 30 सेकंड था। उपरोक्त सभी रिकॉर्ड एचपीयू की अंतर कॉलेज एथलीट मीट के बने और टूटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed