{"_id":"66322b2cc08e1cca8e0b37ce","slug":"instructions-to-stop-liquor-and-cash-transactions-from-the-district-borders-shimla-news-c-19-sml1001-343262-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले की सीमाओं से शराब और \nनकदी लेन-देन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले की सीमाओं से शराब और नकदी लेन-देन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया सीमाओं का निरीक्षण
बाहरी राज्यों के वाहनों की कड़ाई से जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बुधवार को जिले को अन्य राज्यों से जोड़ने वाली सीमाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अंतरराज्यीय पुलिस चेक पोस्ट कुड्डू, फेडिज पुल और हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पोस्ट बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी दल एवं अन्य टीमों को अवैध शराब, नकदी और अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। निर्वाचन कार्य में लगी टीमों को 24 घंटे तैनात रहते हुए मुस्तैदी से कार्य करने को कहा। एसपी संजीव गांधी ने भी अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने को कहा। साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्रानु के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित एआरओ को क्षेत्र के मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गत राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर स्नेल में हुए भूस्खलन क्षेत्र का जायजा भी लिया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और ऐसी घटना भविष्य में न हो। इस अवसर पर एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान और तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।