फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Institute of Medical Sciences in Chamiyana OPD closed, IGMC shift

Shimla News: आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में ओपीडी बंद, आईजीएमसी शिफ्ट

Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Institute of Medical Sciences in Chamiyana
OPD closed, IGMC shift
हाईकोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई, अब आईजीएमसी में मिलेगा रोगियों को उपचार
विज्ञापन


12 अगस्त को कार्डियोलॉजी समेत 8 ओपीडी शिफ्ट की थी चमियाना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शनिवार से ओपीडी सेवाएं मरीजों को नहीं मिलेंगी। मरीजों को पहले की तरह यह सेवाएं इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के न्यू ओपीडी ब्लॉक में मुहैया करवाई जाएंगी।

स्वास्थ्य सचिव ने शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी किए। स्वास्थ्य सचिव ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जब तक गाड़ियों की आवाजाही के लिए पक्की सड़क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक आईजीएमसी में ही मरीजों को ओपीडी सेवाएं मिलेंगी। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) में 22 जुलाई को पहली बार यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी शुरू की थी। इसके बाद 12 अगस्त को कार्डियोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एंडोक्रायोनोलाॅजी, प्लास्टिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी और सीटीवीएस विभाग समेत आठ ओपीडी का संचालन चमियाना में किया गया। लेकिन चमियाना सड़क की खस्ता हालत के चलते मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

कई बार एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंसे। इस पर प्रदेश हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए चमियाना में ओपीडी सेवाएं बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सरकार ने कहा कि जब तक सड़क सही न होगी ओपीडी आईजीएमसी में चलाएं। औसतन 500 से 600 के करीब मरीज रोजाना चमियाना में चल रही ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लैब और सीटी स्कैन मशीनें रहेंगी बंद
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) में ओपीडी सेवाएं शुरू होने के बाद लैब भी वहां चलाई जा रही थी। इसके अलावा सीटी स्कैन, एक्सरे, ईईजी जैसी मशीनों को इंस्टॉल किया था। लेकिन अब ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण करोड़ों रुपये की यह मशीनें धूल फांकेगी। कहा जा रहा है कि एक बार मशीन के इंस्टॉल करने के बाद दोबारा से इसे खोलकर दूसरी जगह शिफ्ट करने में नुकसान की आशंका रहती है।



डाटा एंट्री ऑपरेटर भी होंगे शिफ्ट
चमियाना अस्पताल में मरीजों की पर्चियां बनाने के लिए तैनात किए डाटा एंट्री ऑपरेटरों को कुछ समय के लिए आईजीएमसी शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर दोबारा से मरीजों की भीड़ बढ़ेगी तो उनकी सुरक्षा के लिए कुछ सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को आईजीएमसी शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article