फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Installment of dearness allowance released to agricultural university palampur employees

कृषि विवि पालमपुर के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी

Fri, 30 Aug 2019 10:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Installment of dearness allowance released to agricultural university palampur employees
फाइल फोटो

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी हो गई है। महंगाई भत्ते की यह किस्त एक जनवरी से अगस्त माह तक एकसाथ जारी की गई है।

विज्ञापन


विवि से 2003 के बाद रिटायर अंशदायी कर्मचारियों को भी इस महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया है। विवि के कर्मचारियों का भत्ता अब 144 प्रतिशत से बढ़कर 148 प्रतिशत हो गया है। इससे विवि में तैनात करीब 1300 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों को धन की उपलब्धता के बाद एक जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक का एरियर भविष्य निधि खाता धारकों के भविष्य निधि खाते में डाल दिया जाएगा, जबकि अगस्त का एरियर उन्हें वेतन के साथ दे दिया जाएगा। विवि के कर्मचारियों के भत्ते को लेकर पिछले कई दिनों से मांग चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, अब विवि प्रशासन ने आठ माह की भत्ते के किस्त एक मुश्त जारी कर कर्मचारियों को राहत दे दी है। विवि में 2003 के बाद रिटायर कंट्रीव्यूटरी पेंशन स्कीम (सीपीएस) धारकों को एक जनवरी से 31 जुलाई तक एरियर की नकद राशि दी जाएगी।


उधर, कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदयपाल सिंह ने बताया कि विवि के कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी गई है। सीपीएस धारकों को एरियर की 31 जुलाई तक नकद राशि भुगतान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed