{"_id":"68e6779e94705cf7cd07df85","slug":"inspection-of-sweet-shops-shimla-news-c-19-sml1002-613777-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में बिना एक्सपायरी डेट की मिठाइयां बेचने पर रिपोर्ट तलब, रोज भरने होंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में बिना एक्सपायरी डेट की मिठाइयां बेचने पर रिपोर्ट तलब, रोज भरने होंगे सैंपल
विज्ञापन
अमर उजाला असर...
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने तलब किए खाद्य आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर, पूछा- कब लागू होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी के बाजारों में बिना एक्सपायरी डेट की मिठाइयां बेचने के मामले में कार्रवाई न करने पर जिला प्रशासन ने खाद्य आपूर्ति विभाग से रिपोर्ट तलब कर ली है। विभाग को वीरवार से ही बाजारों में जाकर यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा ने बुधवार दोपहर के समय खाद्य आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टरों को दफ्तर बुलाकर इस मामले में रिपोर्ट ली। पूछा कि अब तक क्या कार्रवाई हुई। बाजारों में अभी तक यह व्यवस्था लागू क्यों नहीं की गई, इस पर भी जवाब मांगा गया। वीरवार से ही फील्ड में जाकर व्यवस्था चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। जो कारोबारी जिला प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर बिना एक्सपायरी डेट लगाए मिठाइयां बेच रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा मिठाइयों के सैंपल भरने और रोजाना रिपोर्ट जिला प्रशासन को देने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने पिछले हफ्ते बैठक बुलाकर त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों की बिक्री पर निगरानी रखने के आदेश जारी किए थे। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग को मिठाइयों के सैंपल भरने और बिना एक्सपायरी डेट के मिठाइयां बेचने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
त्योहारी सीजन में बढ़ी है मिठाइयों की खरीदारी
शहर में त्योहारी सीजन के दौरान अब मिठाइयों की खरीदारी बढ़ने लगी है। शहर के लोअर बाजार, रामबाजार, लक्कड़ बाजार, मालरोड समेत उपनगरों में भी मिठाइयों की दर्जनों दुकानें हैं। इन सब पर बिक रही मिठाइयों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी मिठाइयों का अंदेशा रहता है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सख्ती कर रहा है।