लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल ने चुन लिया अपना जीवन साथी, केबीसी के सेट पर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कुल्लू की बेटी प्रतिभा जम्वाल ने खुलासा किया कि पालमपुर के रहने वाले असूम शर्मा उनके जीवन साथी होंगे। असूम शर्मा भारतीय नौसेना में टेस्ट पायलट हैं। वे बंगलूरू में तैनात हैं। समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली टीम तारिणी की सदस्य प्रतिभा जम्वाल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से रूबरू हुईं।
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर नाविक सागर अभियान में शामिल सभी छह सदस्यों को विशेष कार्यक्रम कर्मवीर में आमंत्रित किया गया था। सभी छह प्रतिभागियों को बारी-बारी से हॉट सीट पर बैठाया गया। यहां उन्होंने सवालों के जवाब दिए।
इनमें कुल्लू जिले के मौहल से संबंध रखने वाली नेवी अफसर लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल भी शामिल रहीं। प्रतिभा ने केबीसी के मंच से अपने होने वाले जीवन साथी का भी खुलासा किया। प्रतिभा के मंगेतर असूम शर्मा और सास सुमन शर्मा भी केबीसी के सेट पर मौजूद थे। वे भी हिमाचल के पालमपुर के रहने वाले हैं।
जब केबीसी के सेट पर लगे भारत माता की जय के नारे
प्रतिभा ने खुलासा किया कि उनकी शादी पहले ही हो जानी थी, लेकिन मिशन समुद्र के चलते उनकी शादी नहीं हो सकी। उनके मंगेतर ने इस मिशन में पूरा साथ दिया। कौन बनेगा करोड़पति में कुल्लू की बेटी को देख कुल्लू के लोग भी रोमांचित हो उठे। इस दौरान प्रतिभा और साथियों ने कठिन सवालों का बखूबी जवाब दिया। साथ ही समुद्री यात्रा में आई मुश्किलों को भी साझा किया।
टीम तारिणी के केबीसी सेट पर दर्शकों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने टीम तारिणी के सदस्यों के अदम्य साहस का परिचय भी करवाया।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने 254 दिन में पूरी की सागर परिक्रमा की यात्रा को साझा किया। इस दौरान टीम तारिणी द्वारा जीती गई साढ़े बारह लाख रुपये की राशि आईएनबीए नामक संस्था को दिए है जो युद्ध में शहीद हुई विधवा व उनके बच्चों के लिए काम करती है।