Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inner Wheel Club celebrated the foundation ceremony

Shimla News: इनर व्हील क्लब ने मनाया स्थापना समारोह

Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club celebrated the foundation ceremony
शिमला के रोटरी क्लब हाल में इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्यकारणी ।
शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला की ओर से वीरवार को रोटरी टाउन हॉल में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष रेणु बुटेल को कॉलर लगाकर और नई अध्यक्ष निरुपमा चौधरी को गैवल, क्लब चार्टर और पिन सौंपकर की गई। इसके बाद वर्ष 2025-2026 के एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें महिला सशक्तीकरण, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम, पर्यावरण संबंधी पहल, विशेष बच्चों की सहायता और शैक्षिक कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया है। कार्यक्रम में पीआईआईडब्ल्यूडी रेणु बलजीसजी, भुवन राणाजी, मीना रनौतजी और नीलम विज्जी भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर मनु अग्रवाल और उनकी पत्नी सोनल अग्रवाल, रोटरी अध्यक्ष करण बंबा और उनकी पत्नी अंकिता बंबा, सचिव संदीप सौथा और उनकी पत्नी शिवानी सौथा, हिल क्वीन अध्यक्ष पूजा गोयल और सचिव हरप्रीत कौर भी मौजूद रही। इनर व्हील विकासनगर से रितु गुप्ता, इनर व्हील ठियोग अध्यक्ष आशा चौहान, सचिव डॉ. निवेदिता कंवर, सचिव वंदना सूद, उपाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुनीता जैन, आईएसओ नवनीत कौर विरदी, संपादक डॉ. कुशा पंडित चावला ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त सचिव मीनाक्षी कुठियाला, मीरा सूद, मीनाक्षी महाशे, मीनाक्षी सूद, रुचिरा टांगरी और अश्मिता शुक्ला भी कार्यक्रम में शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article