फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Injured will get help through bike ambulance

Shimla News: घायलों बाइक एंबुलेंस के जरिये मिलेगी मदद

Mon, 27 May 2024 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Injured will get help through bike ambulance
शिमला। राजधानी शिमला में सड़क और अन्य हादसों में घायल होने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने 108 संचालकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाती है तब तक बाइक एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया जाए। इससे घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। शहर के छोटा शिमला में पांच दिन पूर्व वॉकवे का काम करने वाले दो मजदूर गिरकर चोटिल हो गए थे। इस दौरान घायलों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई थी। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए 108 को कॉल भी किया था। बाद में निजी गाड़ियों से घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया था। अब दोबारा ऐसा न हो इसलिए बाइक एंबुलेंस के जरिये प्राथमिक उपचार देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article