{"_id":"67a20190a736f98d7407f0e2","slug":"initiation-of-stotra-honored-with-national-prerna-doot-award-shimla-news-c-19-1-sml1032-481442-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला की दीक्षा वशिष्ठ राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला की दीक्षा वशिष्ठ राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन
रक्तदान, मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगता में किया उत्कष्ट कार्य
शिमला। राजधानी शिमला की दीक्षा वशिष्ठ को पटना में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भारत की युवा शक्ति-उत्सव के तहत प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की ओर से दिया गया।
दीक्षा ने उमंग फाउंडेशन के साथ जुड़कर रक्तदान, मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगता से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए (मनोविज्ञान) में स्वर्ण पदक विजेता हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दीक्षा ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने नशे के खिलाफ राज्य सरकार, पुलिस एवं सीआईडी के जागरुकता अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और डेढ़ लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले वर्ष शिमला में उन्हें पुरस्कार दिया था। पटना में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के समारोह में देशभर के 30 युवाओं को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, स्वामी अतिदेवानंद और आईएएस रितेश कुमार उपस्थित रहे। ब्यूरो