प्रियंका गांधी मामले में सूचना आयोग आज सुनाएगा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग में प्रियंका गांधी वाड्रा मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा। यह फैसला आयोग की ओपन कोर्ट में प्रियंका के अधिवक्ता के समक्ष होगा। छराबड़ा में प्रियंका गांधी के मकान की जमीन की जानकारी न देने पर आरटीआई कार्यकर्ता देव आशीष भट्टाचार्य ने आयोग की डबल बैंच के समक्ष अपील की है। इस अपील पर लंबी सुनवाई हो चुकी है। इसी पर बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया जाएगा।
यह निर्णय राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन और राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश के कोर्ट में सुनाया जाएगा। अपीलकर्ता ने जिला प्रशासन से इस जमीन की खरीद से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाने के बाद उपायुक्त शिमला के समक्ष प्रथम अपील की थी। फिर प्रथम अपीलीय अथॉरिटी यानी उपायुक्त के निर्णय के खिलाफ उन्होंने राज्य सूचना आयोग में दूसरी अपील की।
प्रियंका ने बताया था सूचना देने से जान का खतरा
इस अपील पर आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र भेजकर उनसे बतौर थर्ड पार्टी यह पूछा था कि क्या यह सूचना अपीलकर्ता को दी जानी चाहिए या नहीं। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सूचना नहीं दी जाए, क्योंकि इसे शेयर करने से उन्हें जान का भी खतरा हो सकता है। उन्होंने एसपीजी प्रोटेक्टी होने के नाते खुद को आरटीआई एक्ट से बाहर बताया।
उन्होंने यह भी अरजी दी कि आयोग इस अपील पर फैसला प्रतिवादी की उपस्थिति में ओपन कोट में सुनाए। आयोग ने इस अरजी को मान लिया है। इस मामले में दोनोंनो पक्षों की लिखित दलीलों के बाद आयोग की डबल बैंच ने फैसला 29 जून तक के लिए सुरक्षित रखा है। इसे दोनों पार्टियों की उपस्थिति में सुनाया जाए। प्रियंका की ओर से संभवतया उनके अधिवक्ता ही कोर्ट में पेश होंगे।