फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Industry minister mukesh agnihotri in confederation of indian industry cii programme

आसान होगी उद्योग लगाने की राह, एक आवेदन से मिलेगी मंजूरी

Sun, 28 Feb 2016 06:58 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Industry minister mukesh agnihotri in confederation of indian industry cii programme

प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने को स्वीकृति देने की व्यवस्था को और सरल बनाया जा रहा है। उद्योग विभाग एक सामान्य आवेदन प्रपत्र तैयार कर रहा है, जिसके जरिये उद्योगपति को आसानी से इंडस्ट्री लगाने की अनुमति मिल जाएगी। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि इसके साथ ही अब उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। सीआईआई के कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार की अनेक उपलब्धियों को उद्योगपतियों के सामने रखा।

विज्ञापन

प्रदेश को मिले 2724.33 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव

Industry minister mukesh agnihotri in confederation of indian industry cii programme

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ मिशन में सुगमता से व्यापार सुनिश्चित बनाना बुनियादी आवश्यकता है, इसीलिए सरकार इस पर सतर्क है। अग्निहोत्री ने कहा हाल ही में सरकार ने उद्योग समूहों की मदद से दिल्ली तथा मुंबई में निवेशक सम्मेलन करवाए। प्रदेश को 2724.33 करोड़ रुपये निवेश के 41 नए परियोजना प्रस्ताव प्राप्त हुए।

सरकार के बेहतर रिस्पांस की वजह से ही इसके बाद 60 और परियोजनाओं के विस्तार मिले, जिनमें लगभग 1355.57 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस पूरे निवेश के दौरान प्रदेश के दस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सीआईआई की सराहना की

Industry minister mukesh agnihotri in confederation of indian industry cii programme

अग्निहोत्री ने सीआईआई की प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसी भी क्षेत्र से आने वाले सकारात्मक सुझाव का स्वागत करेगी। कार्यक्रम के दौरान

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, उत्तरी क्षेत्र भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष श्रीकांत सोमनी, प्रदेश उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अतिरिक्त सचिव उद्योग डी.सी. राणा, उद्योग विभाग के निदेशक अमित कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed