फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Industry Minister Bikram Singh Thakur statement in Sirmour

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह बोले- 70 फीसदी रोजगार न देने वाले उद्योगों पर की जाएगी कार्रवाई

Mon, 26 Nov 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 26 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Industry Minister Bikram Singh Thakur statement in Sirmour
PIC

उद्योग, तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 70 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार न देने वाले उद्योगों पर सरकार कार्रवाई करेगी। इसके लिए विभाग को ऐसे उद्योगों की सूची जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि हिमाचली युवा केवल धूल फांकने के लिए नहीं हैं। सरकार सुनिश्चित करेगी कि यहां के युवाओं को उद्योगों में अच्छे पदों पर नौकरी भी मिले।

विज्ञापन


धौलाकुआं के रामपुर भारापुर में बहुतकनीकी संस्थान भवन के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। मंत्री ने कहा कि जून माह में धर्मशाला में इस्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के उद्यमियों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

Industry Minister Bikram Singh Thakur statement in Sirmour
bikram singh thakur

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिल कर कार्य कर रही हैं। सिरमौर के गिरिपार में बंद पड़ी खनन माइनों को फिर से खुलवाने के लिए सभी औपचारिक्ताओं को पूरा करवाया जा रहा है। इकाइयों में कामगारों को उचित मानदेय मिले, इसके लिए आधार कार्ड से डाटा जोड़ने की तैयारी है।

उद्योग मंत्री ने कहा, अवैध खनन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर हिप्र विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, निदेशक तकनीकी शिक्षा शुभकरण व स्थानीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य पीसी ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed