{"_id":"618f8e90baae6d1da2681dca","slug":"industries-minister-bikram-singh-thakur-press-conference-in-peterhoff-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले- अफवाह सच साबित कर दें, राजनीति से सन्यास ले लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले- अफवाह सच साबित कर दें, राजनीति से सन्यास ले लूंगा
Sat, 13 Nov 2021 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Nov 2021 04:57 PM IST
सार
बीते दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि सिर्फ नाम खराब करने के लिए इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ में पैसे के लेन-देन मामले में मेरा नाम साबित हुआ तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में 24 वर्ष हो गए हैं। मैं बड़े खानदान से नहीं हूं, जमीन से जुड़ा व्यक्ति हूं।
विज्ञापन
बीते दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि सिर्फ नाम खराब करने के लिए इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। ठेस पहुंचाने के लिए इस तरह की चर्चाओं को प्रसारित किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के एक राजनेता के करीबी पर चंडीगढ़ हिमाचल भवन में छापे की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन