फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indo-Tibetan Border Police patrolling amidst snowfall at an altitude of 14000 feet in Himachal Pradesh

जज्बे को सलाम: चीन से सटे समदो बॉर्डर पर माइनस 20 डिग्री तापमान में हिमवीरों की गश्त

Sun, 27 Feb 2022 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Feb 2022 08:40 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति में पिछले पांच दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। घाटी के कई हिस्सों में लगातार हिमखंड गिर रहे हैं। इसके बावजूद चीन की तरफ से किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने या सीमा पार की हर हरकत पर नजर रखने के लिए जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात हैं।

विज्ञापन
Indo-Tibetan Border Police patrolling amidst snowfall at an altitude of 14000 feet in Himachal Pradesh
माइनस 20 डिग्री तापमान में गश्त करते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में चीन की सीमा से सटे समदो बॉर्डर पर माइनस 20 डिग्री तापमान में आईटीबीपी के हिमवीर गश्त कर रहे हैं। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर जवान हर मौसम में देश की सुरक्षा में डटे हैं। आईटीबीपी ने जवानों का गश्त करते हुए एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। खून जमा देने वाली ठंड में भी जवानों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। 

लाहौल-स्पीति में पिछले पांच दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। घाटी के कई हिस्सों में लगातार हिमखंड गिर रहे हैं। इसके बावजूद चीन की तरफ से किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने या सीमा पार की हर हरकत पर नजर रखने के लिए जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात हैं। बता दें कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की 250 किलोमीटर की सीमा चीन से लगती है।  

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में आज और कल मौसम साफ, प्रदेश में 257 सड़कें अभी भी बंद
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने, जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में तीन मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में 2 और 3 मार्च को मौसम बिगड़ेगा। गत दिनों हुई प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से करीब 257 सड़कें अभी भी बंद हैं। हालांकि रविवार को मनाली-केलांग और शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे बहाल हो गए हैं। प्रदेश में बिजली के 160 ट्रांसफार्मर और 14 जलापूर्ति परियोजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
केलांग    -9.5
कल्पा    -4.0
कुफरी    -2.0
मनाली    - 1.2
शिमला    0.4
धर्मशाला    7.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed