{"_id":"608e9a7e8ebc3e13ce5c85ee","slug":"indo-gas-company-oxygen-production-record-seize-by-baddi-police-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच
Mon, 03 May 2021 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 May 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस ने इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले एक माह के दौरान किसे ऑक्सीजन सिलिंडर बेचे हैं, उसका भी रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस ने कंपनी संचालक पर सरकार के नियमों के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई न करने पर मामला दर्ज किया है। बद्दी की इंडो गैस कंपनी में 800 ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार होते हैं।
विज्ञापन
कंपनी से हिमाचल के अस्पतालों के अलावा पंजाब अज्ञैर हरियाणा के अस्पतालों के लिए भी सप्लाई जाती है। जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए छह सदस्य कमेटी बनाई है। इसमें एसपी बद्दी, एडीसी, ड्रग कंट्रोलर, एटीसी, एसडीएम और उद्योग विभाग के उपनिदेशक शामिल किए गए हैँ। कमेटी ने सभी कंपनियों का निरीक्षण किया। इंडो गैस कंपनी में सप्लाई को लेकर कमेटी को कुछ अनियमितताएं मिली हैं। कमेटी ने उपायक्त को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने एसपी बद्दी को कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा। शनिवार देर सांय एसपी ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कंपनी का रिकॉर्ड सीज कर दिया है। पता लगाया जा रहा है कि पिछले एक माह के दौरान कंपनी ने कहां ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई की। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंपनी का रिकॉर्ड सीज कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद कंपनी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन