फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indian Technomac's assets worth 308 crores will be auctioned

सोलन: इंडियन टेक्नोमैक की 308 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम

Sat, 11 Dec 2021 11:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 11:29 AM IST
सार

राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग ने  टेक्नोमैक कंपनी की कुल संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर विभाग ने इसको लेकर सील्ड टेंडर बुलाए हैं। आगामी 28 दिसंबर को विभाग के सभी कार्यालयों में इसकी खुली नीलामी की जाएगी। 

विज्ञापन
Indian Technomac's assets worth 308 crores will be auctioned
टेक्नोमैक कंपनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पावंटा साहिब स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की संपत्ति अटैच करने के बाद राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग ने कंपनी की कुल संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर विभाग ने इसको लेकर सील्ड टेंडर बुलाए हैं। आगामी 28 दिसंबर को विभाग के सभी कार्यालयों में इसकी खुली नीलामी की जाएगी। 

विज्ञापन


इंडियन टेक्रनोमैक कंपनी ने बैंकों व विभाग के साथ कथित धोखाधड़ी कर करीब 4300 करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया था। जिस पर सीबीआई कंपनी से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है। इसके अलावा ईडी ने संबंधित कंपनी को अटैच किया है। परवाणू स्थित आबकारी एवं कराधान (एनफोर्समेंट जोन) के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग की कंपनी से करोड़ों की लेनदारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर कंपनी की 308.8 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी 28 दिसंबर को विभाग के सोलन व शिमला समेत सभी कार्यालयों में इसकी नीलामी की जाएगी जिसके लिए टेंडर मांगे हैं। इस कंपनी की पावंटा साहिब में यूनिट है और यह कंपनी लौह-अलौह धातुओं के निर्माण से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में आरबीआई की सलाह पर बैंक ऑफ इंडिया ने मई 2015 में कंपनी के खाते को एनपीए से हटाने के बाद फरवरी 2016 में इसे धोखाधड़ी घोषित कर दिया था। 4300 करोड़ के घोटाले में फंसे कंपनी के एमडी राकेश शर्मा और निदेशक विनय शर्मा समेत 14 आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed