फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indian playback singer Sonu Nigam in Manali Kullu in Himachal Pradesh

मां को याद कर भावुक हुए सोनू निगम, प्रशंसकों से अपील- परिजनों के साथ रहना

Mon, 02 Mar 2020 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Indian playback singer Sonu Nigam in Manali Kullu in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम मां को याद कर भावुक हो गए। सोनू निगम कुल्लू की पार्वती घाटी पहुंचे हैं।  इस दौरान उन्होंने मणिकर्ण घाटी के एक रेस्तरां में सोशल मीडिया पर मां को याद किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और वह हमेशा दिल में हैं। मां को गुजरे हुए सात साल हो गए हैं। हर पल उनकी याद आती है। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि माता-पिता से प्यार करें और हमेशा उनके साथ रहें।

विज्ञापन


इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी मौजूद रहे। पिछले तीन दिन से सोनू निगम मणिकर्ण घाटी के कसोल और तोष गांव का सैर सपाटा कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान चार लाइव वीडियो बनाए हैं जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। मणिकर्ण घाटी पहुंचने पर सोनू निगम ने कहा कि वह खुशी से जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन


सोनू निगम अपने दोस्तों के साथ तोष गांव की ट्रैकिंग कर रहे हैं और बर्फ से लकदक वादियों की सुदंरता की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने भगवान को याद करते हुए कहा कि सच में यहां की वादियां और लोग शानदार है। सिर पर कैप पहन कर तोष गांव में पैदल चढ़ाई करने पर उन्हें गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं पहचान पाया है। इस दौरान रास्ते में उन्हें एक माता की मूर्ति मिलती है और माता का आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी पर एक नाले में बहते झरने तथा एक छोटे से लकड़ी के पुल को भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। वहीं सोनू निगम ने भगवान भोलेनाथ को याद करते हुए भजन भी गाया। इससे पहले वह मणिकर्ण के कसोल में एक रेस्तरां में रात को डिनर करने पहुंचे। यहां उन्हें देखकर प्रशंसक हैरान रह गए। सोनू निगम ने अपने प्रशंसकों के साथ जमकर फोटो भी खिंचवाई और प्रशंसकों की मांग पर एक गाना भी सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed