फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian idol fame nitin sharma warm welcomed at una himachal

अंब पहुंचे नितिन का भव्य स्वागत, बैंड बाजे के साथ कंधे पर बाजार में घुमाया

Mon, 10 Dec 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Mon, 10 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
indian idol fame nitin sharma warm welcomed at una himachal

रिएलिटी शो इंडियन आइडल के फाइनल में जगह बनाने वाले ऊना के नितिन का अंब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ इंडियन आइडल की टीम भी आई है। मुबारिकपुर में नितिन के स्वागत के लिए स्थानीय विधायक भी पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान युवाओं ने नितिन को फूलों के हार पहनाए और उन्हें कंधे पर उठाकर बाजार में घुमाया। अंब से नितिन को खुली जीप में बनाए विशेष रथ से महाराणा प्रताप कॉलेज लाया गया। यहां प्राचार्य अलका शर्मा, डॉ. सुनील दत्त शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने नितिन का स्वागत किया।
विज्ञापन


कॉलेज में नितिन के साथ सेल्फी लेने वाले युवाओं की होड़ लग गई। नितिन के साथ उनके गुरु परमहंस आहूजा भी साथ रहे। नितिन ने बने दी हट्टी में फूल वाले बाबा के दुर्गा मंदिर में शीश नवाया और माता का आशीर्वाद लिया। नितिन ने क्षेत्रवासियों से उनके लिए वोट करने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां से गले मिल भावुक हो गए नितिन

indian idol fame nitin sharma warm welcomed at una himachal

करीब छह महीने बाद अपने घर पहुंचे नितिन मां से मिलते ही भावुक हो गए। मां ने भी गले से लगाकर बेटे का स्वागत किया। पिता राजिंदर बबलू ने कहा कि वे आज बेहद खुश हैं। नितिन उस मुकाम तक पहुंच गया है, जहां तक पहुंचने की बात हमारे लिए ख्वाब ही थी।

नितिन का गुरु होने पर फख्र : आहूजा
नितिन के गुरु प्रो. परमहंस आहूजा के कहा उनके पास बहुत से विद्यार्थी संगीत सीखने के लिए आए, लेकिन नितिन उन सब से अलग था। आज नितिन का गुरु होने पर फख्र महसूस हो रहा है।

अस्पताल में मरीजों से मिलने पहुंचे नितिन
नितिन ने सिविल अस्पताल अंब में जाकर मरीजों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मरीजों ने भी नितिन से इंडियन आइडल में उनके सफर के बारे में बातचीत की। नितिन ने बताया कि उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। इसके चलते वे पहले भी यहां आते रहे हैं। लोगों का उन्हें विशेष प्यार मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed