फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian government has strictly on imports of apples from Brazil.

ब्राजील से सेब आयात पर सख्ती, हिमाचल को फायदा

Sun, 10 May 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 May 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Indian government has strictly on imports of apples from Brazil.

भारत सरकार ने ब्राजील से सेब के आयात पर सख्ती कर दी है। इससे हिमाचल के बागवानों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

विज्ञापन


ब्राजील ने भारत सरकार को सेब के निर्यात का प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद क्वारेंटाइन टेस्ट की अधिसूचना जारी की गई है। हिमाचल के बागवान ब्राजील सहित अन्य देशों से सेब आयात का विरोध करते आ रहे हैं।

हिमाचल में सेब बागवानी का 3500 से 4000 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है। विदेशी सेब आने से बागवानों का दो तरह से नुकसान हो रहा है।

इससे प्रदेश के बागवानों को मार्केट में पहले से विदेशी सेब होने पर अच्छे रेट नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरा हिमाचल तक विदेशों से सेब की कई खतरनाक बीमारियों के पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

ब्राजील से फिटोसेनीटरी प्रमाणपत्र साथ लगाकर सेब भारत भेजने को कहा

Indian government has strictly on imports of apples from Brazil.

भारत के लिए अमेरिका, चीन, चिली जैसे तीन दर्जन देश पहले ही सेब के फलों की सप्लाई कर रहे हैं। अब इनमें ब्राजील भी शामिल है। ब्राजील का सेब मार्केट में मार्च माह में आता है। केंद्र सरकार ने ब्राजील से फिटोसेनीटरी प्रमाणपत्र साथ लगाकर सेब भारत भेजने को कहा है ताकि बीमारी साथ न आए।

साउथ अमेरिकन फ्रूट फ्लाई, सैपोडीला फ्रूट फ्लाई, सान जोस स्केल, ओरियेंटल फ्रूट मोथ, फुलर्स रोज बीटल, पीयरली अंडरविंग मोथ, टोमेटो फ्रू ट रूट, स्कारलेट मिलीबग, कॉम्सस्टॉक मिलीबग, बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट, एप्पल स्कैब और ब्लैक स्पॉट।

कुलपति नौणी विवि डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने ब्राजील से सेब के फलों के आयात के लिए नया क्वारेंटाइन शेड्यूल जारी किया है। इससे फलों के साथ खतरनाक रोग हिमाचल नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed