फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian cricket team praised dharamshala stadium.

धर्मशाला की खूबसूरती पर फिदा हुए खिलाड़ी, रैना ने किया ट्वीट

Tue, 29 Sep 2015 08:14 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
indian cricket team praised dharamshala stadium.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्तूबर को टी- 20 सीरीज का पहला मैच खेलने पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ी धर्मशाला की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं। कोच और खिलाड़ी धर्मशाला के मैदान की विदेशी मैदानों से तुलना कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने मैदान को लेकर अपने दिल की बात मीडिया से कही। खिलाड़ियों ने धर्मशाला की तेज पिच को टीम के लिए फायदेमंद बताया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना ने धर्मशाला मैदान को दुनिया के टॉप थ्री की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। अजिंक्या रहाणे, मोहित शर्मा और अक्षर पटेल ने बताया कि धर्मशाला का मौसम और परिस्थितियां विदेशों में खेलने जैसा हैं। रैना ने कहा कि विदेशी दौरों से पहले अगर धर्मशाला में ट्रेनिंग कैंप हों तो टीम के लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

रैना बोले, धर्मशाला आकर होते हैं दो फायदे

indian cricket team praised dharamshala stadium.

रैना बोले कि धर्मशाला आकर खिलाड़ियों को दो फायदे होते हैं। खेल के साथ साथ घूमना भी हो जाता है। धर्मशाला के पहाड़ क्रिकेट स्टेडियम की खूबसूरती चार चांद लगा देते हैं। खेल के साथ यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है जो पूरे विश्व में कहीं भी नहीं है। विश्व भर में धर्मशाला ऐसा मैदान है जिसके बारे में हम अपने परिवार से खेल के साथ यहां की खूबसूरती का भी जिक्र करते हैं।

यहां आकर तो क्रिकेट के साथ इस मैदान से भी लगाव हो जाता है। रैना ने कहा कि धर्मशाला के मैदान में ट्रेनिंग और खेल का पूरा पैकेज है। यहां ट्रेनिंग के दौरान मैदान पर पूरा रिदम बैठ रहा है। परिस्थितियां अनुकूल हैं। हम चार दिन पहले पहुंचकर यहां अभ्यास कर रहे हैं। कोच और कैप्टन बेहतर गाइड कर रहे हैं। यह मैदान गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों का दिल खुश करने वाला है।

रैना ने किया ट्वीट

indian cricket team praised dharamshala stadium.

धर्मशाला की खूबसूरती के कायल हुए सुरेश रैना ने ट्विटर पर भी इसकी तारीफ की है। धर्मशाला की वादियों की कुछेक तस्वीरें भी रैना ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। रैना ने लिखा है कि 'ब्यूटीफुल धर्मशाला, वन ऑफ द बेस्ट ग्राउंड इन इंडिया'। रैना समेत बाकी खिलाड़ी भी यहां की खूबसूरती के मुरीद हो गए हैं।

वहीं, भारतीय टीम इस मैदान पर जीत के साथ आगाज करना चाहती है। इसीलिए सीरीज के पहले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया कोई भी चांस नहीं खोना चाहती है। भारतीय टीम के खिलाड़ी अधिकतर समय मैदान को ही दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed