फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

IND vs SL: रोहित शर्मा की अगुवाई में युवा चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

आईसीसी विश्वकप 2019 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा सहित युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। धर्मशाला में रोहित शर्मा पहली बार टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन


धर्मशाला की पिच का मिजाज समझने वाले कई खिलाड़ी इस बार मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को युवा टीम के साथ मैदान में उतरना है। धर्मशाला मैदान में टीम इंडिया ने तीन एक दिवसीय मैच खेले हैं। इनमें दो मैचों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


धर्मशाला की पिच पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों का ज्यादा जादू नहीं चला है। टीम यहां एक बार ही 300 का आंकड़ा पार कर पाई है। बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक शतकीय और सुरेश रैणा ने अर्ध शतकीय पारी खेली है। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये युवा खिलाड़ी खेल सकते हैं मैच

indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

इनके अलावा धर्मशाला की पिच का मिजाज समझने वाले गौतम गंभीर भी टीम में नहीं हैं। ऐसे में रोहित शर्मा पर टीम इंडिया का नेतृत्व करने के साथ बल्लेबाजी को संभालने की जिम्मेदारी भी रहेगी।

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा युवा खिलाड़ियों में श्रेयश अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चाहल, जसप्रीत बुमराह और सिद्धार्थ कौल को मौका मिल सकता है।

 

मध्यक्रम के लिए टीम के पास कई विकल्प : रोहित

indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले वन-डे के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मध्यक्रम के नियमित बल्लेबाज से जूझ रही टीम इंडिया के पास अच्छे विकल्प होने की बात कैप्टन रोहित शर्मा ने कही है। 

धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम में मध्यक्रम को लेकर कशमकश है। मिडल ऑर्डर के लिए टीम के पास बहुत अच्छे विकल्प हैं। इनमें दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे भी हैं। नए खिलाड़ियों को कंफर्ट जोन देना आवश्यक होता है। 

ऐसे में नए खिलाड़ी जो पिछले कुछ समय से बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें भी टीम में बिना दबाव के खेलने का मौका दिया जाएगा। रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पूरी तरह से अलग हैं। वह लंबे समय से आईपीएल में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। 

भारत-श्रीलंका मैच देखने नहीं आएंगे अनुराग 

indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

भारतीय टीम के साथ भी खेल रहे हैं। ऐसे में दोनों तरह के क्रिकेट के अनुभव से बेहतरीन खेल दिखाने का उन्हें मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पिछली सीरीज में श्रीलंका को उनकी ही जमीन पर 5-0 से हराया था। 

ऐसे में टीम पर अधिक प्रेशर है, लेकिन हर सीरीज और मैच अलग है। उसमें होने वाले चैलेंज भी अलग हैं। उन्होंने कहा कि उनका और उनकी टीम का लक्ष्य मैच की आखिरी गेंद तक बेहतरीन प्रदर्शन करने पर रहेगा। 

वहीं, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर 10 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका के एक दिवसीय मैच को देखने नहीं आएंगे। अनुराग डब्ल्यूटीओ पर एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अर्जेंटीना चले गए हैं। ऐसे में सीरीज के पहले मैच का हिस्सा बनने वाले धर्मशाला मैदान में इस बार बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर नहीं होंगे।

दोनों टीमों ने मैदान में जमकर बहाया पसीना

indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले वन-डे मैच से पहले दोनों टीमों ने खूब पसीना बहाया। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तय शेड्यूल के अनुसार पूरा समय मैदान में अभ्यास किया।

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज के पहले मैच को जीतकर श्रीलंका पर दबाव बनाना चाहेगी तो श्रीलंका की टीम पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज के आगामी मैचों में भारतीय टीम को दबाव में लाना चाहेगी। 

शनिवार को सुबह नौ बजे से करीब दोपहर 12 बजे तक श्रीलंका टीम ने कैप्टन तिसारा परेरा की अगुवाई में मैदान में अभ्यास किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान में एक्सरसाइज करने के बाद नेट पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दोपहर एक बजे से पहले ही टीम इंडिया मैदान में अभ्यास के लिए पहुंची। देर सायं तक खिलाड़ियों ने नेट पर अभ्यास किया। 

बिना दबाव मैदान में उतरेगी श्रीलंकाई टीम : परेरा

indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala

वहीं,  टीम के कप्तान तिसारा परेरा ने प्रेस वार्ता में कहा कि सीरीज में ऑलराउंडर खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उनके प्रदर्शन पर ही टीम की हार और जीत का फैसला होगा। परेरा ने कहा कि टीम पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है।

 

धर्मशाला में एक दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम बिना दबाव के मैदान में उतरेगी। हालांकि, टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन धर्मशाला में विभिन्न सत्रों में अभ्यास से टीम के सभी खिलाड़ियों ने शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार किया है।

 

अब वन-डे और टी-20 सीरीज में बेहतर खेल दिखाने को टीम तैयार है। उन्होंने टीम सेलेक्शन के लिए मैनेजमेंट के फैसले को सही ठहराया। कहा कि बल्लेबाजों के साथ आलराउंडर खिलाड़ी टीम में शामिल करने का लाभ मिलेगा।

 

सीरीज में अब 100 प्रतिशत देने के लिए वे और उनकी टीम पूरी तरह तैयार है। अपना बेहतर खेल दिखाने में अगर उनकी टीम कामयाब रहती है तो किसी भी टीम को हरा सकती है। उन्होंने धर्मशाला की पिच का मिजाज जाना है। विकेट बल्लेबाजी के लिए सही लग रही है। टीम के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जो हिटिंग कर सकते हैं।

मैच से पहले टिकट काउंटर से लें टिकट 

indian cricket team captain rohit sharma press conference at dharamshala
भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले दर्शकों को मैच से पहले टिकट काउंटर से टिकट लेने होंगे। इसके लिए रविवार को सुबह सात बजे से काउंटर खुल जाएगा।

टिकट लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के दौरान कंपनी की ओर से भेजी गई ई-मेल और एसएमएस को टिकट काउंटर में दिखाना होगा। यदि ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले के स्थान पर यदि कोई और व्यक्ति टिकट लेने आता है तो उसे टिकट मालिक का अथॉराइजेशन पत्र दिखाना होगा। 

साल की 20वीं जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया 
भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच के लिए टीम इंडिया साल की अपनी 20वीं जीत, जबकि भारतीय टीम के एक दिवसीय मैचों के इतिहास में 477वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। धर्मशाला में टीम इंडिया का इस साल का यह 27वां मैच होगा। टीम इंडिया 931वां मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed