फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Army won snowboard championship in chanshal Rohru Himachal Pradesh

भारतीय सेना के नाम रही अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड चैंपियनशिप

Mon, 02 Apr 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू Updated Mon, 02 Apr 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Indian Army won snowboard championship in chanshal Rohru Himachal Pradesh

चांशल घाटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा सेना के नाम रही। रविवार को स्पर्धा के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


स्नो बोर्ड स्पर्धा में रविवार को अंतिम चरण की दौड़ हुई। करीब 25 प्रतिभागियों ने स्पर्धा में दमखम दिखाया। तीन चरणों में आयोजित हुई रेस में मिले अंकों के आधार विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन


भारतीय सेना के जवान राजू ने स्नो बोर्ड प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। भारतीय सेना के ही बीडीआर ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना के अवतार सिंह ने स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त मनाली के रेगजीन नौरबो ने स्पर्धा में चौथा तथा भारतीय सेना के कुलजीत सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। चांशल घाटी पर पहले बार आयोजित प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। 

स्नो बोर्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवराज कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। आगामी समय में भी शीतकालीन खेलों को चांशल घाटी में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव रूपेश कंवल, अल्पाइन डवेलर्ज के प्रतिनिधि योगेश ठाकुर, गौरव कुल्ला, दिग्विजय राणा भी उपस्थित रहे।

प्रदेश में साहसिक खेलों को देंगे प्रोत्साहन
शिक्षा विभाग तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से प्रदेश में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें जल क्रीड़ा, बर्फ क्रीड़ा, पैरा ग्लाइडिंग व अन्य साहसिक खेेल शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग की ओर से संयुक्त कार्य योजना बनाई जाएगी।

यह बात शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने चांशल में आयोजित स्नो बोर्ड प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बर्फानी खेलों तथा पैराग्लाइडिंग के लिए चांशल घाटी में काफी संभावनाएं है। इसके अतिरिक्त रिवर राफटिंग भी रोहड़ू क्षेत्र में विकसित हो सकती है।

इससे रोहड़ू क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थान मिल सकता है। उन्होंने कहा क्षेत्र में इन खेलों के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।


इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द कोई उचित कदम उठाए जाएंगे। ताकि जिला शिमला के विभिन्न रमणीय स्थलों में पर्यटकों के आमद को सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान शिक्षा मंत्री की पत्नी सुधा भारद्वाज भी उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed