बाइक से टकराकर गिरा सैन्य ट्रक, 9 जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-मंडी एनएच-154 पर शाहपुर के समीप घटनालू में सेना के ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में सेना के ट्रक चालक सहित नौ जवान और बाइक सवार घायल हुआ है। सभी घायलों को लोगों ने शाहपुर अस्पताल उपचार के लिए पहुंचा। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है।
शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेना का ट्रक पालमपुर से डलहौजी जा रहा था। घटनालू के समीप सांय लगभग चार बजे सेना के ट्रक और कुलदीप कुमार सुपुत्र गिडीया राम निवासी मनेड, तहसील धर्मशाला की बाइक आपस में टकरा गए।
ट्रक सड़क से नीचे की ओर पलट गया। ट्रक में चालक सहित नौ जवान मौजूद थे। हादसे में बाइक सवार की टांग में चोटें आई है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
ये जवान हुए घायल
सड़क हादसे में सेना के नौ जवान घायल हुए है। इसमें सूबेदार मोहन गुरंग (44), जिला सियाडिका, नेपाल, नायक श्याम बहादुर(37), जिला पालपा, नेपाल, नायक गमर बहादुर भूजैल (36), जिला बगलो, नेपाल, भूपल सिंह(33), जिला लंगजुग, नेपाल, रोहित टांटा (25), जिला बटेड़ी, नेपाल, सागर छेत्री(21), जिला दार्जीलिंग, पश्चिम बंगाल, कुमार बीके(21), कवासोती, नेपाल, नायक मन बहादुर(36), जिला अरना, नेपाल और ट्रक चालक नायक यम बहादुर राणा (37), जिला पालपा, नेपाल शामिल है।