सेना के स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के फर्स्ट पैरा ट्रेनिंग सेंटर नाहन के स्टोर में आग लग गई जिससे स्टोर में रखा जवानों की ट्रेनिंग से संबंधित सामान जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की आशंका है।
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात शहर के कैंट एरिया स्थित भारतीय सेना के फर्स्ट पैरा ट्रेनिंग सेंटर के स्टोर में आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्टोर में पैराशूट, अंडर वाटर कम्यूनिकेशन सिस्टम, क्याक, टेक्टीकल क्याक, न्यूप्रीन, फ्लोट, लाइफ बेल्ट, बूटी और असेसरी समेत कई मशीनरियां जलकर राख हो गईं
जिनकी कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है। जबकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने सेना के जवानों की सहायता से करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलने से बचा लिया।
सड़क किनारे खड़े वाहनों के बीच फंसा दमकल वाहन
अग्निशमन अधिकारी शंभूलाल गौतम ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी।
इसके तुरंत बाद पूरी टीम मौके पर भेजी गई जिनमें फायरमैन राजेश कुमार, पवन कुमार, रविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, गृह रक्षक देव राज, चालक असलम मोहम्मद व सही राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर समय रहते काबू पाया गया। अन्यथा बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
रात को आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दो दमकल वाहन मौके के लिए भेजे गए। बड़ी गाड़ी मौके के लिए ले जाते वक्त रास्ते में सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के बीच में फंस गई।
फायरमैन रविंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद वाहन मालिक को घर जाकर बुलाया गया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और गाड़ी हटाई गई। इसके बाद ही दमकल वाहन आगजनी वाले स्थान पर पहुंच पाया। हालांकि सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी पुलिस टीम ने वहां से हटा दिया।