फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian army jawan Hemant won 21 km marathon in Jibhi Banjar Kullu

भारतीय सेना के जवान हेमंत ने जीती 21 किलोमीटर की मैराथन

Mon, 21 May 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू) Updated Mon, 21 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
indian army jawan Hemant won 21 km marathon in Jibhi Banjar Kullu

कुल्लू जिले के उपमंडल के जिभी में रविवार को हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। अनक्रश लीवज मुंबई, जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित मैराथन में देशी-विदेशी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


इस दौरान 21 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के जवान हेमंत ने पहला स्थान प्राप्त किया। केन्या से पीटर ने दूसरा और भारतीय सेना के ही जवान पवन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में बंजार घाटी से संबंध रखने वाली प्रेमा देवी पहले, अंजना दूसरे, निर्मला तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 10 किलोमीटर की मैराथन के छात्र वर्ग में रुस्तम ने पहला स्थान हासिल किया। छापेराम ने दूसरा, हेमराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में यमुना पहले स्थान पर रहीं। सोनिया ने दूसरा, रेखा देवी ने तीसरा स्थान पाया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार बंजार विस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए कई योजनाएं बनाएगी। बंजार क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बठाहड़ से वशलेउ पास तक रोप वे के लिए सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। अनक्रश लीवज के फाउंडर कुनाल शर्मा ने कहा कि मैराथन में देश-विदेश के 140 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया गया था।


इस दौरान अपक्रश लीवज के कुनाल शर्मा, जेवीटीडीए के प्रधान भगवान सिंह राणा, तांदी पंचायत के प्रधान नरेंद्र विडागरी, उपप्रधान जगदीश, सचिव ललित और संदीप कंवर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed