फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India vs South Africa: Both teams will field for fourth consecutive win in Dharamsala

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: धर्मशाला में लगातार चौथी जीत के लिए मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें

Fri, 13 Sep 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
India vs South Africa: Both teams will field for fourth consecutive win in Dharamsala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 15 सितंबर को खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अपनी लगातार चौथी जीत के लिए आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


दोनों टीमों ने अपने पिछले तीनों टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। अब दोनों टीमों की नजरें लगातार चौथी जीत पर रहेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को मार्च में 3-0 से टी-20 सीरीज में धूल चटाई है। इसमें 19 मार्च को खेला गया मैच दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सुपर ओवर में जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का पिछले तीन मैच का रिकॉर्ड

भारत बनाम वेस्टइंडीज-छह अगस्त - सात विकेट से जीत
भारत बनाम वेस्टइंडीज-चार अगस्त - 22 रन से जीत
भारत बनाम वेस्टइंडीज-तीन अगस्त - चार विकेट से जीत

दक्षिण अफ्रीका का पिछले तीन मैच का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका-19 मार्च - सुपर ओवर में जीत
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका-22 मार्च - 16 रन से जीत
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका-24 मार्च-45 रन से जीत

अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ष 2006 से अभी तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आठ में भारत और पांच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-अफ्रीका के बीच आखिरी टी-20 मैच 24 फरवरी, 2018 को खेला गया था, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। 

धर्मशाला में दूसरी बार होगा मैच
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी बार टी-20 सीरीज का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दो अक्तूबर, 2015 को दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में मैच हुआ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed