फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India vs Bangladesh match: Match taken away from Dharamsala due to dressing room repair

India vs Bangladesh: ड्रेसिंग रूम की मरम्मत के चलते धर्मशाला से छिना मैच

Thu, 15 Aug 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh match: Match taken away from Dharamsala due to dressing room repair
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे ड्रेसिंग रूम के काम के चलते बीसीसीआई ने भारत-बांग्लादेश के बीच 6 अक्तूबर को प्रस्तावित टी-20 मैच ग्वालियर शिफ्ट कर दिया है।  मैच से पहले ड्रेसिंग रूम का काम पूरा न होने की सूरत में एचपीसीए की ओर बीसीसीआई की इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद बीसीसीआई की ओर समय रहते हुए मैच को शिफ्ट कर दिया। धर्मशाला स्टेडियम का निर्माण कार्य आज से करीब 22 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था और इस समय के डिजाइन के चलते यहां पर मेजबान और मेहमान टीम के लिए ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए थे, लेकिन बीसीसीआई की ओर पिछले कुछ समय से मैदानों के जीर्णोद्धार के लिए पैसा दिया जा रहा है और स्टेडियम में जरूरी काम किए जा रहे हैं। 2023 में यहां से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच इंदौर शिफ्ट किया गया था। मैदान तो अब पूरी तरह तैयार है, लेकिन अक्तूबर 2023 में विश्व कप मैचों से पहले भी स्टेडियम में मरम्मत का काम किया गया था। अब स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम का काम चल रहा है।

विज्ञापन

एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों को ओर बेहतर सुविधा मिले इसके लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed