{"_id":"57fb92214f1c1b112628dde7","slug":"india-under-19-cricket-team-selection-in-luhnu-cricket-ground-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"26-29 अक्तूबर तक यहां होगा भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26-29 अक्तूबर तक यहां होगा भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान के साथ जल्द ही एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस बार इंडिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन यहां से होगा। चयन के लिए यहां पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 26 से 29 अक्तूबर तक यहां अंडर-19 की ए बी और सी टीमों का गठन होगा। इसके लिए चयनकर्ता भी बिलासपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव विशाल जगोता ने बताया कि यह बिलासपुर जिला के लिए और क्रिकेट प्रेमियों के लिए गौरव विषय है कि यहां पर न सिर्फ टीम का चयन होगा बल्कि इस दौरान इंडिया अंडर-19 के वन-डे मैच भी होंगे। इनका प्रदेश के क्रिकेट प्रेमी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस महीने 26 से 29 अक्तूबर तक इंडिया की अंडर-19 ए, बी और सी टीमों के मैच बिलासपुर के लुहणू मैदान में खेले जाएंगे और इंडिया की अंडर-19 टीम का चयन भी बिलासपुर में ही किया जाएगा। इसके लिए देश भर के क्रिकेट चयनकर्ता बिलासपुर में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले ये मैच हैदराबाद में प्रस्तावित थे, लेकिन अब इन्हें बिलासपुर शिफ्ट कर दिया गया है। यह भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में भाग लेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह, मोहित शर्मा, आशीष नेहरा, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, उन्मुक्त चंद, रसूल परवेज, विजय दहिया सहित अनेकों खिलाड़ी अपनी हुनर का प्रदर्शन कर चुके हैं। बीबीसीआई और एपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर में चयनित की जाने वाली इंडिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम इस साल के अंत में दिसंबर में श्रीलंका में प्रस्तावित एशिया कप में खेलेगी।
हिमाचल के लिए गर्व की बात
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है कि बिलासपुर में अंडर-19 इंडिया टीम का चयन किया जाएगा। हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिलासपुर को इस काबिल समझने और इतना बड़ा मौका देने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का बिलासपुर क्रिकेट संघ हार्दिक आभार व्यक्त करता है।