फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India-Oman War practice at Chamba, Himachal.

युद्ध अभ्यास: इंडो-ओमान सेना ने मौत के घाट उतारे दो आतंकवादी

Sun, 19 Mar 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Sun, 19 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
India-Oman War practice at Chamba, Himachal.

हिमाचल के बकलोह में शनिवार को जंगल में छिपे आतंकियों को तलाश कर इंडो-ओमान सेना के जवानों ने मौत के घाट उतार दिया। इस अभ्यास में मोबाइल चेकपोस्ट की मदद से आतंकी वाहन को रोकर उस पर फायरिंग की गई। इसके बाद संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। आतंकी ठिकाने खोजे गए और उन्हें नष्ट किया गया। भारत-ओमान के 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नागा के 13वें दिन दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे से अपने प्रशिक्षण अनुभवों को व्यवहारिक रूप दिया।

विज्ञापन


4/9 जीआर (गोरखा रेजीमेंट) के कैप्टन नितेश भट्ट ने बताया कि अभ्यास के मुताबिक एक सूचना के आधार पर मोबाइल चेक पोस्ट पर आतंकी वाहन को रोककर फायरिंग की। बताया कि रविवार को सेना उस गांव में हेलीकॉप्टर उतारेगी, जहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। कैप्टन नितेश भट्ट ने कहा कि दोनों देशों के आतंकी हालत भिन्न हैं। प्रशिक्षण भी भिन्न-भिन्न हैं। लिहाजा, हम एक-दूसरे की बेहतर तकनीक को अपनाते हैं। इसमें कोशिश की जाती है कि आतंकी किसी भी तरह भाग न पाए।
विज्ञापन


अनुवादक के सहयोग से एक-दूसरे के अनुभव को समझने की कोशिश की जाती है। भारतीय सेना ओमान में भी वर्ष 2015 में संयुक्त युद्धाभ्यास कर चुकी है। लिहाजा, आतंक का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए एक-दूसरे देश की सैन्य तकनीक को अपनाना सेना को सशक्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि रविवार को शिविर संपन्न हो जाएगा। दोनों देशों के सैनिक अभ्यास का अनुभव लेकर वापस लौटेंगे। दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द और मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने में ऐसे अभ्यास निरंतर प्रक्रिया में होने जरूरी हैं।

सेना प्रमुख रावत ने किया योल कैंट का दौरा
भारतीय सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत शनिवार को योल कैंट स्थित सेना की नवीं राइजिंग स्टार कोर के दौरे पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख ने योल कैंट में सेना के अहम वार गेम का शुभारंभ किया। सेना प्रमुख रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी इस दौरान उनके साथ रहीं। सेना की वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह ने सेना प्रमुख को राइजिंग स्टार कॉर्प्स की प्रमुख गतिविधियों और प्रशासनिक संरचना की जानकारी प्रदान की।


सेना प्रमुख ने योल कैंट के राजिंदरा स्टेडियम में सेना के जवानों का उत्साह भी बढ़ाया और उनके अनुभव जाने। सेना प्रमुख ने जवानों से उन्हें मिल रही सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी ली। इस दौरान नवीं कॉर्प्स योल के जनरल कमांडिंग ऑफिसर सहित अन्य आला सेना अधिकारी भी मौजूद रहे। सेना प्रमुख के आगमन को लेकर योल छावनी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed