फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India Oman Military Exercise "al nagah-ii 2017" in Chamba Bakloh Himachal Pradesh

इंडो-ओमान सेना ने आतंकवादियों को मारकर पूरा किया सैन्य अभ्यास

Sun, 19 Mar 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Sun, 19 Mar 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
India Oman Military Exercise "al nagah-ii 2017" in Chamba Bakloh Himachal Pradesh

हिमाचल के जिला चंबा के बकलोह में भारतीय सेना और रॉयल ओमान सेना ने ‘आतंकवादियों’ को मारकर सैन्य अभ्यास पूरा किया। रविवार को हेलीकॉप्टर से उतरकर जंगल में छिपे आतंकवादियों को मारने की रिहर्सल की। सैन्य अभ्यास करीब 14 दिन तक चला।

विज्ञापन


इसमें दोनों सेनाओं ने आतंकियों को मारने, विकट परिस्थितियों से जूझने आदि का अभ्यास किया। समापन समारोह में 39 डिविजन के जीओसी मेजर जनरल नवीन एरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज पूरे विश्व में चुनौती बन चुका है।

विज्ञापन

आतंकवाद को खत्म करने के लिए किया अभ्यास

India Oman Military Exercise "al nagah-ii 2017" in Chamba Bakloh Himachal Pradesh

इसी के मद्देनजर यह संयुक्त अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने एक दूसरे से काफी कुछ सीखा। पहली बार ओमान की सेना 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनी थी।

यह सैन्य अभ्यास 6 मार्च से भारतीय सेना और रॉयल ओमान आर्मी के बीच जिला चंबा के बकलोह में शुरू हुआ था। इस संयुक्त अभ्यास में आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभ्यास किया गया। विकट परिस्थितियों में कैसे आतंकवादियों को मार गिराया जाता है, इस अभ्यास में सिखाया गया। 

गोरखा राइफल्स ने किया भारतीय सेना का नेतृत्व

India Oman Military Exercise "al nagah-ii 2017" in Chamba Bakloh Himachal Pradesh

संयुक्त युद्ध अभ्यास में आपसी मेलजोल को भी प्रदर्शित किया। इससे पहले युद्ध अभ्यास जनवरी 2015 में आयोजित किया गया था। इसमें भारतीय सेना का नेतृत्व 9वीं गोरखा राइफल्स की चौथी बटालियन ने किया था। ओमान देश की रॉयल आर्मी का नेतृत्व 23 इंफेंट्री ब्रिगेड ने किया था।

समापन समारोह में दोनों देशों की सेनाओं ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट किए। भारतीय सेना और रॉयल ओमान सेना के सैनिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। 18 बिहार रेजीमेंट के जवानों के पेश मयूर नृत्य को काफी सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed