{"_id":"63e8fa2685178c487c03dd39","slug":"india-iconic-awards-2023-richa-sharma-get-best-youngest-leadership-woman-role-model-award-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर की ऋचा को यंगेस्ट वुमन लीडरशिप रोल मॉडल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर की ऋचा को यंगेस्ट वुमन लीडरशिप रोल मॉडल अवार्ड
Sun, 12 Feb 2023 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:10 PM IST
सार
ऋचा शर्मा इससे पहले भी हिमालयन ग्लोबल और स्काइ वाक मिस इंडिया में दूसरे स्थान पर रहकर प्रदेश का मान बढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन
ऋचा शर्मा को मिला यंगेस्ट वुमन लीडरशिप रोल माडल अवार्ड।
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्टार आयकॉनिक अवार्ड समारोह में सुंदरनगर की ऋचा शर्मा को यंगेस्ट वुमन लीडरशिप रोल माडल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विज्ञान भवन दिल्ली में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के अहमदाबाद पश्चिम से सांसद किरीट भाई सोलंकी ने ऋचा को अवार्ड दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में देश से भर से पचास से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। ऋचा शर्मा इससे पहले भी हिमालयन ग्लोबल और स्काइ वाक मिस इंडिया में दूसरे स्थान पर रहकर प्रदेश का मान बढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन
ऋचा के पिता संजय शर्मा पुलिस विभाग से डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता अंजू शर्मा अर्थशास्त्र की प्रवक्ता हैं। ऋचा के अनुसार उन्हें किताबें पढ़ना, हिंदी फिल्में देखना और घूमने के साथ मॉडलिंग का भी शौक है।
विज्ञापन