{"_id":"6047a513887c8d2b737903b0","slug":"india-first-voter-shyam-saran-negi-takes-first-dose-of-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के प्रथम मतदाता ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के प्रथम मतदाता ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की डोज
Tue, 09 Mar 2021 10:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को टीका लगाते स्वास्थ्य विभाग किन्नौर की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रथम मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने मंगलवार को कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्पा में श्याम सरण नेगी को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
टीका लगवाने के बाद श्याम सरण नेगी ने कहा कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और टीका लगाने से कोई भी तकलीफ नहीं हुई है और न ही कोई विपरीत असर पड़ा। उन्होंने देश वासियों से आग्रह किया कि आप सभी अपनी-अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाएं, तभी कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। मैंने भी आज कोविड टीका लगाया है तथा मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।
विज्ञापन
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को कोविड का टीका लगाया है। वे टीका लगवाने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विभाग द्वारा उनका ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन