फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   india air strike: Search operation in villages adjacent to Koldam and alert in 23 km area of SPTI

कोल डैम से सटे गांवों में सर्च ऑपरेशन, स्पीति के 23 किमी क्षेत्र में अलर्ट

Wed, 27 Feb 2019 04:29 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा/चंबा/गगल/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा/चंबा/गगल/केलांग Published by: ashok chauhan Updated Wed, 27 Feb 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
india air strike: Search operation in villages adjacent to Koldam and alert in 23 km area of SPTI

आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिलासपुर की 800 मेगावाट कोल बांध बिजली परियोजना में सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल में अभ्यास भी किया गया। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चंबा में आतंकी होने की सूचना के बाद से परियोजना की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोल बांध से सटे क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
विज्ञापन


बिना पहचान के किसी को भी परियोजना क्षेत्र में नहीं जाने दिया जा रहा है। परियोजना के उस पार बसे एहन गांव के लिए लोग नाव से होकर जाते हैं। कोलबांध मंडी, बिलासपुर, शिमला और सोलन की सीमा के साथ सटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा चौकियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

india air strike: Search operation in villages adjacent to Koldam and alert in 23 km area of SPTI

इधर, चंबा जिले की जम्मू-कश्मीर से लगती भारतीय सीमा पर सुरक्षा चौकियों, कैंट एरिया डलहौजी, एयरफोर्स स्टेशन गांधी चौक, डेनकुंड एयरफोर्स स्टेशन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चंबा जिले का 64 किलोमीटर का सीमांत क्षेत्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के साथ लगता है।

इससे पूर्व वर्ष 1998 में आतंकवादियों ने सतरूंडी और कालावन में 35 निहत्थे मजदूरों को गोलियों से भून डाला था। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ लगते जिले के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा चौकियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

गगल एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसके लिए गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। एयरपोर्ट के सह प्रभारी तरुण गुलाटी ने बताया कि प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि अब एयरपोर्ट के भीतर केवल यात्रियों और पासधारक कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। 

चीन से सटे स्पीति के 23 किमी क्षेत्र में अलर्ट

india air strike: Search operation in villages adjacent to Koldam and alert in 23 km area of SPTI

चीन से सटी हिमाचल की सरहद पर भी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। स्पीति घाटी का करीब 23 किमी हिस्सा चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा है। यहां पर भारतीय सेना की डोगरा, सिख और जेएंडके राइफल की तीन रेजिमेंट तैनात हैं।

जबकि ग्यू में आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। पीओके में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के बाद चीन से सटी सरहद पर भी सेना को अलर्ट रहने को कहा गया है। स्पीति का ग्यू गांव चीन बॉर्डर से महज आठ किलोमीटर दूर है। हालांकि मामले को लेकर कोई भी सैन्य अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

इधर, अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति विक्रम नेगी ने कहा कि बॉर्डर में अलर्ट को लेकर सेना की तरफ से स्थानीय प्रशासन को किसी तरह की सूचना नहीं मिली है। बताया कि स्पीति में लपचा से ग्यू तक करीब 23 किमी का हिस्सा चीन बॉर्डर से लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed