फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Independent MLA did not appear in the himachal assembly, now hearing will be held on May 11

Himachal: विधानसभा सचिवालय में पेश नहीं हुए निर्दलीय विधायक, अब 11 मई को होगी सुनवाई

Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की याचिका पर निर्दलीय विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जवाबतलबी की है। भाजपा के दबाव में इस्तीफा देने के आरोप वाली याचिका पर विधानसभा की ओर से जारी नोटिस का भी निर्दलीय विधायकों ने शनिवार को जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Independent MLA did not appear in the himachal assembly, now hearing will be held on May 11
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पदों से इस्तीफे देने वाले तीनों निर्दलीय विधायक शनिवार को विधानसभा सचिवालय में पेश नहीं हुए। अब 11 मई को इस मामले की सुनवाई होगी। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की याचिका पर निर्दलीय विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जवाबतलबी की है। भाजपा के दबाव में इस्तीफा देने के आरोप वाली याचिका पर विधानसभा की ओर से जारी नोटिस का भी निर्दलीय विधायकों ने शनिवार को जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा को नोटिस जारी कर शनिवार को अपना पक्ष रखने को कहा था। नोटिस राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की शिकायत पर दिए गए हैं। तीनों को अपना पक्ष रखने के लिए 4 मई को उपस्थित होने को कहा था। मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा में शामिल होने पर तीनों निर्दलियों को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि निर्दलीय विधायक भी दल-बदल कानून के तहत आते हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है और उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। हालांकि तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष के एक अन्य नोटिस पर पहले ही अपना पक्ष रख चुके हैं। अब चूंकि उनके खिलाफ मंत्री जगत सिंह नेगी ने याचिका दी है। इसी पर ताजा नोटिस जारी हुआ था। इसको लेकर शनिवार को सुनवाई प्रस्तावित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed