{"_id":"68a0766964dca892d70b9aa1","slug":"independence-day-celebrated-in-khalag-panjdi-and-tutu-school-shimla-news-c-19-sml1002-585247-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खलग, पांजड़ी और टुटू स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खलग, पांजड़ी और टुटू स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल खलग में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामलाल और एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सैनिक एवं एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार ने की। इस मौके पर भारती फाउंडेशन के विनय तिवारी, मनप्रीत, प्रवक्ता निशा शर्मा, सीमा शर्मा, शिल्पी ठाकुर, सपना पठानिया, हेमलता, रतन लाल, बालक राम और प्रवक्ता मनोहर ठाकुर मौजूद रहे। वहीं राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल पांजड़ी में संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अध्यापिका बीना और सीमा शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। इस मौके पर शिवानी सिसोदिया ने छात्रों को शहीदों की अमर गाथा सुनाई। सम्राट कुशवाहा, प्रिशा, नित्या, अध्यापिका निरंजना शर्मा, अनीता शर्मा, निवेश, काव्या और यश चौहान ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चैल्सी स्कूल में आईपीएस अधिकारी अंकज शर्मा ने तिरंगा फहराया। प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेटा डी सूजा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। फागली स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिशु शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में मुख्य अतिथि मोनिका भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर ईशिता, कृति, हैजल, गुंजन, दीपाली, सक्षम, प्रतीक, अभय और तनवीर ने प्रस्तुति दी। कक्षा सातवीं की अल्पया, रितीका, कनिका, भावेषा, गुदेव, ईशान अर्नव और गणेश, आठवीं के गौरव, गिरिश, मुस्कान, मानवी इबादत, नौवीं के सूरज, आख, सागर, अन्वेशा, गुन्जन और शानवी और दसवीं कक्षा के कशिश, हर्षित अनन्नया, साक्षी, करूणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में रूणा, हिमांशु, आयुश, मोहित, अंकुश,विवेक शर्मा, देवेंद्र चौधरी, जयदेव सूद, रोजी, प्रिंस भारद्वाज, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश और प्रधानाचार्या दीपिका सूद मौजूद रहे। संवाद
संजौली कॉलेज में दी मार्च पास्ट सलामी
शिमला। स्वतंत्रता दिवस पर संजौली कॉलेज में एनएसएस इकाई के स्वयं सेवियों ने मार्च पास्ट सलामी दी। प्राचार्या डॉ. भारती भागड़ा और एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनुपम वर्मा ने स्वयंसेवियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनका मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) एसएस जसवाल सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला महानगर इकाई ने स्वतंत्रता दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। विधानसभा परिसर से शेर ए पंजाब तक 100 फुट के तिरंगे के साथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के महानगर सह-मंत्री कुणाल भारद्वाज भी मौजूद रहे। ब्यूरो