फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   independence day celeberated

Shimla News: रिज पर शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
independence day celeberated
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रिज मैदान पर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश पर आधारित किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत किया। कोटशेरा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशामुक्त हिमाचल विषय पर नाटी पेश कर लोगों को जागरूक किया। नृत्य कला केंद्र शोघी ने सोलन का पारंपरिक गिद्दा प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त, डाइट शामलाघाट के विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी से प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाई। संभोटा तिब्बतन स्कूल के छात्रों ने याक और सिंह नृत्य का अनूठा प्रदर्शन किया। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूहगान और समूह नृत्य से देशभक्ति की भावना का संचार किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी सांस्कृतिक दलों को पांच-पांच हजार रुपये और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में प्रदेश की स्थिति सुधरी है। राज्यों में हिमाचल को तीसरा और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर पांचवां स्थान मिला है। चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। पुराने स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने से करीब 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




समारोह में पुलिस विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से प्रदेश की सेवा की है। उप निरीक्षक अंबी लाल, उप निरीक्षक नवीन शर्मा, मुख्य आरक्षी अनुपम कुमार, मुख्य आरक्षी जगदीश सिंह और आरक्षी अशोक कुमार को उनके सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed